Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : चलती कार से कर दी फायरिंग, VIDEO वायरल

Breaking uttarakhand news

हरिद्वार: हर्ष फायरिंग के कई मामले सामने आते रहते हैं। आमतौर पर इस तरह की फायरिंग लोग शादी या अन्य आयोजनों में करते हैं। लेकिन, सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें एक युवक कार से फायर करते हुए नजर आ रहा है।

युवक कार से अपने दोस्तों के साथ कार चलाते वक्त लाइसेंसी रिवाल्वर से हवा में दो राउंड फायर करता है। उसने वीडियो अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया है, जो अब वायरल हो चुका है। युवक की पहचान अनुपम शर्मा निवासी रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के रूप में हुई है।

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कियुवक अपने दोस्तों के साथ किस तरह से चलती कार में फायरिंग कर रहा है। हर्ष फायरिंग का अपलोड वीडियो भी हरिद्वार का ही बताया जा रहा है। वीडियो पुलिस के पास पहुंच गया है। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें