Big NewsHaridwar News

VIDEO : गुरूर से बोले BJP विधायक चैम्पियन, खिलाएंगे-पिलाएंगे वापस भेज देंगे, जीतूंगा तो मैं ही

रुड़की से खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैम्पियन का गुरूर भरा बयान सामने आया है। बीजेपी विधायक चैंपियन ने मीडिया को दिए बयान में ठहाके लगाते हुए कहा कि जीतना तो मुझे ही है। आपको बता दें कि रूड़की के खानपुर से भाजपा के विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वह चौथी बार विधायक चुने गए हैं और पिछले 20 सालों से जनता की सेवा कर रहे हैं। 20 सालों में एक नई पीढ़ी का आगाज हो जाता है। उन्होंने कहा जो लोग 20 साल पहले उनके सामने चुनाव लड़ते थे अब उनके पुत्र या रिश्तेदार चुनाव में सामने आएंगे तो उस हिसाब से वह रिश्ते में उनके चाचा, ताऊ या फिर मामा लगेंगे। उन्होंने कहा ये समझ ले कि बच्चें चाचा मामा के यहां खेलने आ रहे हैं, खाएंगे पिएंगे, खेलेंगे और वापस घर चलें जाएंगे। लेकिन जीतना तो मुझे ही है।

इस दौरान चैंपियन ने कहा जनता चार बार विधायक ऐसे ही नही बनाती, जनता की सेवा करनी पड़ती है जो लंबे अरसे से वह करते आरहे है। उन्होंने कहा उन्होंने 7 चुनाव लड़े है चार के वह विधायक हैं और 3 बार जिला पंचायत पर जीत दर्ज कराई है। इसके साथ ही चैंपियन ने क्षेत्र में उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यो का बखान किया। उन्होंने कहा विधायक राज्य सरकार से काम कराते हैं लेकिन उन्होंने केंद्र सरकार तक से काम कराया है, जो क्षेत्र की जनता के सामने है। उन्होंने कहा लोकतंत्र में सबको अधिकार है लेकिन जनता मौका देती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें