Haridwar News

रुड़की में खुलासा : नशे की लत को पूरा करने के लिए दिया लूट को अंजाम, 3 गिरफ्तार

रुड़की के कलियर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 24 जनवरी की रात कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड पुल के पास से लूटी गई बाइक को बरामद कर लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीनों युवकों को भी गिरफ्तार किया है पुलिस अब इन तीनों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। घटना का खुलासा रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने किया।

आपको बता दे बीती 24 जनवरी की रात कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड पुल के पास कुछ अज्ञात लूटेरो ने बाइक सवार एक युवक को रोककर उसकी बाइक और पर्स लूट लिया था। जिसके बाद पीड़ित युवक ने कलियर थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। जिसमें थानापुलिस ने अज्ञात लूटेरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। लूट की घटना के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ रुड़की के नेतृत्व में थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने ततपरता से जांच करते हुए घटना को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लूटी गई बाइक भी बरामद की है।

घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया आरोपी नशे के कारण लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे, टीम ने पूरी ततपरता के साथ घटना का खुलासा किया है। उन्होंने बताया तीनो आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया आरोपियों की निशानदेही पर लूट का माल भी बरामद कर लिया गया है,सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें