HighlightNational

महापंचायत में टूटा मंच, राकेश टिकैत बोले: भाग्यवानों का टूटता है

Breaking uttarakhand news

हरियाणा: जींद में किसान आंदोलन के समर्थन में महापंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान मंच पर जैसे ही राकेश टिकैत पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण मंच टूट गया। मंच टूटते ही उस पर खड़े गुरनाम सिंह चढूनी और राकेश टिकैत नीचे आ गिरे। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी लोग सुरक्षित हैं। मंच टूटने के बाद उन्होंने लोगों को संबोधित किया।

महापंचायत में उम्मीद के मुताबिक भीड़ थी। राकेश टिकैत जब मंच पर बोलने वाले थे तो उससे चंद मिनट पहले ही मंच टूट गया। उस दौरान गुरनाम सिंह चढूनी और राकेश टिकैत मंच पर थे। मंच के टूटते ही वहां हड़कंप मच गया। लेकिन, कुछ ही देर बाद टिकैत दोबारा मंच पर आए। इसके बाद उन्होंने कहा कि मंच भाग्यवानों के टूटते हैं।

पहले महापंचायत गांव के बीच स्थित कंडेला खाप के ऐतिहासिक चबूतरे पर की जानी थी लेकिन भीड़ अधिक होने की संभावना के चलते सात एकड़ में बने खेल स्टेडियम को चुना गया है। मंच पर पहुंचने के बाद सबसे पहले राकेश टिकैत को हल देकर सम्मानित किया गया। उनके पहुंचने के बाद वहां लोग अपनी-अपनी जगहों से खड़े हो गए उन्होंने मंच से ही हाथ जोड़कर लोगों को बैठने की अपील की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें