Haridwar NewsHighlight
उत्तराखंड: शुगर मिल में खडे़ ट्रक से अचानक निकलने लगी आग की लपटें, बड़ा हादसा टला

लक्सर: रायबहादुर नारायण सिंह शुगर मिल के प्रांगण में खड़े खोई से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गइर्, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शुगर मिल कर्मचारीयों ने बमुश्किल ट्रक की आग पर काबू पाया। शुगर मिल में देर रात गन्ने की खोई से भरे ट्रक के आगे के हिस्से में अचानक आग लग गई। आग से ट्रक का अगला हिस्सा जलकर राख हो गया। वहीं, समय रहते शुगर मिल कर्मचारियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
ट्रक में लगी आग की सूचना पाते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों द्वारा ट्रक के अगले हिस्से को अच्छे से चेक किया गया। मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड अधिकारी मेहताब अली ने बताया कि ट्रक के इंजन में ही संभतः कुछ दिक्कत के चलते यह आग लगी होगी। उन्होंने बताया कि ट्रक में खोई भरी हुई थी। अगर खोई आग पकड़ लेती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।