Dehradun News

देहरादून : सैनिकों और उनके परिवार के लिए जरुरी खबर, यहां लगाया गया है कैम्प

देहरादून : आधार कार्ड हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। देश के हर कोने में आधार की जरुरत हमे पड़ती है। आधार कार्ड हमारे जीवन का आधार बन गया है। वहीं सैनिकों के लिए आधार कार्ड को लेकर जरुरी खबर है। जी हां बता दें कि देहरादून के क्लेमेनटाउन में सैनिकों और उनके परिवार के लोगों के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के सांसद प्रतिनिधि महेश पाण्डे के आग्रह पर सैनिकों और उनके परिवार वालों के लिए आधार कार्ड का कैम्प लगाया गया है। ये कैंप आर्मी पब्लिक स्कूल में 1 फरवरी से 10 फरवरी तक लगाया गया है। जिसमे सभी सेवारत सैनिकों एवं उनके परिवार के सदस्य अपना नया आधार कार्ड, नाम बदलना, पता बदलना, या आधार कार्ड में जो भी करेक्शन कराना चाहते हैं वो करवा सकते हैं।

बीजेपी नेता महेश पाण्डे ने बताया कि देश के अलग अलग स्थानों से आने वाले सैनिक को आधार को लेकर काफी माथापच्ची करनी पड़ती है। इसी को देखते हुए सैनिकों की सुविधा के लिए उनके आग्रह पर आधार केंद्र के मैनेजर आदित्य शुक्ला ने क्लेमेनटाउन के आर्मी पब्लिक स्कूल में 10 दिन का आधार कार्ड कैम्प लगाया है जिससे सैनिकों को लाभ मिलेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें