Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: इस दिन पेश होगा बजट, कैबिनेट ने लगाई मुहर

 

Breaking uttarakhand news
file photo

देहरादून: त्रिवेंद्र कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। राज्य विधानसभा का बजट सत्र एक से 10 मार्च तक चलेगा। 4 मार्च को राज्य का बजट पेश किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन में जिला स्तर पर समितियां बनाए जाने का निर्णय लिया गया।

उनमें संशोधन कर सांसद, विधायक और मंत्रियों को समितियों में नामित सदस्य बनाया जाएगा। जल जीवन मिशन के ढांचे का स्वीकृत किया गया। जल जीवन मिशन में 97 पदों स्वीकृत किए गए हैं। उत्तराखंड अग्निशमन आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली में दो संशाधन किए गए। वहीं, उत्तराखंड पुलिस निरीक्षक और उप निरीक्षक सेवा नियमावली भी संशोधन किया गया। एक प्रस्ताव को अगली बैठक के लिए प्रस्तावित किया गया।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें