Big NewsNational

PAC जवानों के टेंट में जा घुसा डंपर, दो की दर्दनाक मौत, किसान आंदोलन में लगी थी ड्यूटी

engaged in farmer agitation

यूपी के बुलंदशहर में मंगलवार सुबह भीषण हादसा हुआ है जिसमे दो पीएसी जवानों की मौत हो गई। बता दें कि घटनास्थल पर ड्यूटी पर तैनात PAC के जवानों के एक डंपर ने रौंद दिया. इस हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिली है कि दोनों जवानों की किसान आंदोलन में ड्यूटी लगी थी। इस हादसे से पूरे विभाग में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा बुलंदशहर के सिंकदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के पास हुआ है. जानकारी मिली है कि इस हादसे में दो जवान घायल भी हुए हैं। जो मृतक जवान के साथ ही थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है औऱ उपचार जारी है।

Image

वहीं बता दें कि स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सिंकदराबाद में मंगलवार सुबह ट्रक और डंपर में जोरदार भिड़ंत हुई. जिसके बाद डंपर वहां पर बैरिकेडिंग में ड्यूटी दे रहे जवानों के ऊपर जा पलटा, इसी दौरान दो जवानों की मौत हुई और दो घायल हो गए.  यहां पर किसान आंदोलन के मद्देनज़र बैरिकेडिंग की गई थी, जहां पर इन जवानों की ड्यूटी लगी हुई थी. स्थानीय एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि अलीगढ़ से नोएडा की तरफ जा रहे कैंटर और नोएडा की तरफ से अलीगढ़ की तरफ आ रहे ट्रक की अचानक से आपस में भिड़ंत हो गई.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें