Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : छोटू और बड़ा हुआ महंगा, बीच वाला जस का तस

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून: प्रत्येक माह के अंतिम दिन रसोई गैस के दाम रिवाइज किए जाते हैं और प्रत्येक माह की पहली तारीख से लागू किए जाते हैं। रसोई गैस में महंगाई की मार जारी है। सोमवार से 19 किलोग्राम वाला व्यावसायिक गैस सिलेंडर ने बड़ी छलांग लगाई और सीधे 190 रुपये महंगा हो गया। पांच किलो के छोटू गैस सिलेंडर की रिफिलिंग में भी 33 रुपये की बढ़ोतरी की गई। एक राहत की बात यह है कि 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दामों में इस बार नहीं बढ़ाए गए।

देहरादून समेत प्रदेशभर में गैस एजेंसी में सोमवार यानी एक फरीचरी से बढ़े दाम पर व्यावसायिक सिलेंडर दिए गए। ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने बताया कि पहले व्यावसायिक गैस सिलेंडर 1387 रुपये का था, जो अब 1577 रुपये में मिलेगा। घरेलू गैस सिलेंडर पहले की तरह 713 रुपये में मिलेगा। छात्रों व नौकरीपेशे वाले लोगों को राहत देने के लिए शुरू किए गए पांच किग्रा छोटू सिलेंडर की रिफिलिंग भी 33 रुपये महंगी हो गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें