HighlightNainital News

उत्तराखंड: ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, दर्दनाक मौत

Breaking uttarakhand news

हल्द्वानी: काठगोदाम से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम से नई दिल्ली के लिए ट्रेन छूटने के बाद जैसे ही ट्रेन हिमालयन पब्लिक स्कूल के पास पहुंची।

तभी अचानक एक व्यक्ति शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इंजन लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगा कर गाड़ी को रोककर घटना की सूचना काठगोदाम रेलवे स्टेशन और हल्द्वानी रेलवे स्टेशन अधीक्षकों को दी। मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें