HighlightUttarkashi News

उत्तरकाशी कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी, 17.19 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी में लगातार स्मैक की खेप बरामद की जा रही है। पुरोला पुलिस लगातार कई स्मैक तस्करों को पकड़ चुकी है और सलाखों के पीछे भेज चुकी है। वहीं अब उत्तरकाशी की कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर से 17.19 ग्राम स्मैक बरामद की और तस्कर को गिरफ्तार किया।

आपको बता दें कि उत्तरकाशी एसपी मणिकान्त मिश्रा के निर्देश पर जिले में नशे के सौदागरों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को एसएसपी द्वारा जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाने और नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी के मद्देनजर शनिवार रात विनोद थपलियाल थानाध्यक्ष कोतवाली उत्तरकाशी द्वारा एक पुलिस टीम घठित कर मनेरा बाईपास तिराहा के पास सन्दिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग के लिए भेजा गया। चैकिंग के दौरान दीपक बिजल्वाण पुत्र श्री विशालमणि निवासी ग्राम थलन पो0 मुस्टिकसौड तह0 भटवाड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया जो की बुलेरो वाहन से उत्तरकाशी आ रहा था। शक होने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 17.19 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में आऱोपी ने बताया कि 3 साल से इसकी इंद्रावती पुल के पास मोटर साईकिल स्पेयर पार्ट की दुकान है और वो खुद स्मैक का इस्तेमाल करता है और वो देहरादून से स्मैक लाया था। उसने पुलिस को बताया कि इस स्मैक में से कुछ उसके किसी को बेचनी थी। पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। उत्तरकाशी कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट धारा 8/21 में अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी को आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस इसे रिमांड पर लेकर और गहनता से पूछताछ करेगी।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
1-उ0नि0 रमन बिष्ट-चौकी प्रभारी बाजार उत्तरकाशी
2-कानि0 मनीष-थाना कोतवाली उत्तरकाशी
3-कानि0 नीरज रावत-थाना कोतवाली उत्तरकाशी
4-ADTF टीम उत्तरकाशी।शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा उक्त पुलिस टीम की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन हेतु 2000 रु के नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें