Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: CM ने सुनी PM मोदी की मन की बात, बोले: भारत से प्रेरणा ले रही पूरी दुनिया

Breaking uttarakhand news

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने आवास पर टेलीविजन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री हम सभी के अभिभावक हैं। उनकी मन की बात हम सभी के दिलों को छूती है। 26 जनवरी जैसे पवित्र दिन लालकिले में हुई घटना से सभी देशवासी स्तब्ध हैं।

हमें अब नयी आशा और उत्साह के साथ प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को आगे ले जाना है। हमने कोविड-19 के खिलाफ लम्बी लङाई लङी है। यह प्रधानमंत्री का कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व ह,ै जिसके कारण आज पूरी दुनिया भारत से प्रेरणा ले रही है। वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से सफलतापूर्वक चल रहा है। प्रधानमंत्री ने सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का आह्वान किया है। हमने कल ही कैबिनेट में इस पर निर्णय भी लिया है। वोकल फाॅर लोकल हमारा इस वर्ष का संकल्प है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें