Big NewsUdham Singh Nagar News
उत्तराखंड ब्रेकिंग: यहां फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

काशीपुर: काशीपुर में मुरादाबा रोड पर पेपर मिली में शनिवार देर रात को गैस का टैंक फटने से भीषण धमाका हुआ। टैंक फटने से इस पर काम कर रहे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। धमाका इतना भयंकर था कि मजदूरों के चीथड़े उड़ गए। अचानक हुई इस घटना से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा कि मृतक मजदूर किसी निजी कंपनी की ओर से ठेके पर काम कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। हादसे में मृत मजदूरों के शवों का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है, वहीं हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को भेजी गई है। इससे पहले 2018 में भी काशीपुर के मुरादाबाद रोड शिक्षक सहोता पेपर मिल में केमिकल टैंक मरम्मत के दौरान फट गया था, इससे दो मजदूरों की मौत हो गई थी। जबकि 3 अन्य मजदूर घायल हो गए थे।