Dehradun News

देहरादून वालों जरा संभल कर : आपको पता भी नहीं चलेगा और चालान कट जाएगा

traffic_police_देहरावासियों के लिए वाहन चलाने वालों के लिए जरुरी खबर है। जी हां अगर आप घर से वाहन लेकर निकल रहे हैं तो जरा संभल कर वाहन चलाएं क्योंकि अब अगर आपने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया तो फोटो मात्र से आपका चालान कट जाएगा। जी हां बता दें कि शुक्रवार को आरटीओ प्रवर्तन की ओर से देहरादून शहर में निगरानी के लिए बाइक का संचालन शुरू किया गया। अगर आपने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया तो आपकी जेब पर भारी पड़ेगा।

इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए आरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी ने बताया कि अर्द्धकुंभ के दौरान खरीदी गई बाइक्स को शुक्रवार से प्रवर्तन के काम में लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन टीम का एक सदस्य और एक अन्य कर्मचारी ने शहर में बाइक से निगरानी शुरू कर दी है। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी कोई भी यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाया गया तो उनकी तुरंत फोटो खीेंचे। बस फिर क्या फिर आपका चालान कट जाएगा। बता दें कि इसमे रेड लाइट जंप करने से लेकर वाहनों में गलत नंबर प्लेट तक शामिल है। सीट बेल्ट लगाए बिन वाहन चलाना हो या बिना हेलमेट बाइक, सभी तस्वीरों में कैद होंगे।

आपको बता दें कि इस फोटो में तारीख, लोकेशन के साथ ही समय भी दर्ज हो जाएगा औऱ इन फोटो के माध्यम से आपका चालान कटेगा। आरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी ने बताया कि फिलहाल एक बाइक से इसकी शुरुआत की जा रही है। बेहतर नतीजे आने पर बाकी की दो बाइक भी इसी काम में लगा दी जाएंगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करें, अन्यथा चालान कटवाने के लिए तैयार रहें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें