National

बंदर का कारनामा, 1 घंटे तक रोकनी पड़ी राजधानी एक्सप्रेस

बिहार के बक्सर में बंदर के काऱण राजधानी एक्सप्रेस को करीबन 1 घंटे रोकना पड़ा। चौसा बक्सर रेलखंड के पावनी कमरपुर हाल्ट स्थित ठोरा नदी पुल के समीप गुरुवार की सुबह करीब 9.30 बजे ओवरहेड तार पर बंदर कूद गया। इस कारण तार में विद्युत प्रवाह बंद हो गया, इससे डाउन रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। इससे राजधानी एक्सप्रेस को करीब एक घंटे तक चौसा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। इसके अलावा रक्सौल लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को भी लगभग 20 मिनट के लिए चौसा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। घटना के बाद रेलवे स्टेशन प्रबंधक ने तुरंत सूचना टीआरडी मनोज कुमार को दी। तकनीकी कर्मियों को भेजकर खराबी को दुरुस्त कराया गया। लगभग एक घण्टे की मशक्कत के बाद 10:30 बजे के करीब खराबी को दुरुस्त कर राजधानी एक्सप्रेस को पहले आगे की ओर रवाना कर दिया गया। इसके बाद फिर 11:00 बजे के करीब परिचालन को सुचारु हुआ।

जानकारी मिली कि बंदर के ओवरहेड तार पर कूदने के कारण हुई इस खराबी को दुरुस्त करने में तकरीबन 1 घंटे का समय लग गया। डाउन लाइन के पोल संख्या 663 के पास पवनी कमरपुर हाल्ट व बक्सर के बीच ठोरा नदी पुल के आसपास यह घटना हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही एहतियात के तौर पर 02310 डाउन राजधानी एक्सप्रेस को चौसा रेलवे स्टेशन पर एक घंटे के लिए रोका गया था। इसके अतिरिक्त लोकमान्य तिलक-टर्मिनल रक्सौल एक्सप्रेस को भी तकरीबन 20 मिनट तक रेलवे स्टेशन पर रुकना पड़ा था। हालांकि, परिचालन सामान्य हो गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें