National

जज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एडीजे के पद पर यहां हुई थी पहली पोस्टिंग

JUDGE SUISIDE

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार को एक मजिस्ट्रेट के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। आत्महत्या की जानकारी मिलते ही मजिस्ट्रेट को तुरंत यशोदा अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।पुलिस का कहना है कि अभी तक सुसाइड करने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मिली जजानकारी के अनुसार गाजियाबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-9 में तैनात मजिस्ट्रेट योगेश कुमार ने जज कॉलोनी के अपने सरकारी आवास पर शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 46 वर्षीय योगेश कुमार शर्मा अपने फ्लैट (संख्या 303) टॉवर 2 जजेस रेजिडेंस, मॉडल टॉउन, थाना सिहानीगेट में रहते थे जो की मूलरूप से मेरठ के रहने वाले थे। योगेश शर्मा की 17 मार्च 2020 को ही गाजियाबाद जिला अदालत में नियुक्ति हुई थी।एडीजे के पद पर यह उनकी पहली पोस्टिंग हुई थी। उनके परिवार में पत्नी सुचिता शर्मा और बेटा मनु शर्मा (15 वर्ष) और बेटी नंदिनी (12 वर्ष) हैं। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें