Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsUttarakhand Congress
बड़ी खबर : उत्तराखंड में बीजेपी को बड़ा झटका, रविंद्र जुगरान ने थामा AAP का हाथ

देहरादून : उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। जी हां बता दें कि भाजयुमो के पूर्व दर्जाधारी, राज्य आंदोलनकारी और भाजपा नेता रविंद्र जुगरान आम आदमी पार्टी के रथ पर सवार हो चले हैं। रविंद्र जुगरान ने आप का हाथ थाम लिया है और अकेले नहीं बल्कि कई औऱों को साथ लेकर वो आप में आए हैं। बता दें कि शुक्रवार को जुगरान ने समर्थकों के साथ आप पार्टी में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण की। आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल ने आप के उत्तराखंड में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड में आप का कुनबा बढ़ता जा रहा है।
बता दें कि आज शुक्रवार को आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने रविंद्र जुगरान को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व दर्जाधारी रविंद्र जुगरान ने आप में शामिल होंगे का निर्णय लिया है। रविंद्र जुगरान जनहित के मुद्दों और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाते रहते हैं। राज्य आंदोलनकारी के रूप में उनकी अपनी एक पहचान है। लंबे समय तक भाजपा में रहने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी में जाने का फैसला लिया है।प्रदेश की सियासत में तीसरे विकल्प का दावा कर रही आप में लोगों के जुड़े का सिलसिला जा रही है। कई दलों के लोग आप में शामिल हो रहे हैं।