हल्द्वानी : अधिकारियों पर लगाया फोन न उठाने का आरोप, जिला पंचायत को करोड़ों का घाटा

हल्द्वानी : कोरोना काल में करोड़ों रुपए का नुकसान झेल रहे जिला पंचायत को पटरी में लाने की कवायद शुरू हो गई है। सर्किट हाउस में आज जिला पंचायत की बोर्ड बैठक हुई, जिसमें जिला पंचायत सदस्यों ने विकास कार्य को लेकर कई प्रस्ताव रखे। साथ ही जिला पंचायत सदस्यों ने अधिकारियों पर फोन न उठाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई बार क्षेत्र के कार्यों के लिए अधिकारियों को फोन किया जाता है तो ना ही वह फोन उठाते हैं और ना ही विकास कार्यों में अपनी रुचि दिखाते हैं।
https://youtu.be/APnrtJku32c
जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने बताया कि कोरोना काल मे जिला पंचायत को मिलने वाला बजट न सिर्फ जिलाधिकारी को दिया गया बल्कि आमदनी के सारे रास्ते भी बंद हो गए थे, अब जिला पंचायत की व्यवस्था को पटरी में लाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि धीरे-धीरे जिले के हाट बाजार खोलने की तैयारी की जा रही है, इसके साथ ही होटल सहित अन्य व्यवसायिक संस्थान जहां से जिला पंचायत टैक्स वसूलता था उसे भी छूट दी गई थी लेकिन अब करोड़ों रुपए के नुकसान के बाद व्यवस्था को पटरी में लाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी दी कि कोरोना काल में जिला पंचायत को करोड़ों का घाटा हुआ है।