उत्तराखंड ब्रेकिंग : एएसपी टिहरी और नरेंद्रनगर सीओ प्रमोद शाह का ट्रांसफर

देहरादून : उत्तराखंड पुलिस विभाग में एक बार फिर से ट्रांसफर हुए हैं। जी हां बता दें कि टिहरी गढ़वाल में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक उत्तम सिह नेगी को अभिसूचना मुख्यालय देहरादून भेजा गया है तो वहीं नरेंद्रनगर क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर प्रमोद कुमार शाह को नैनीताल में ट्रांसफर किया गया है। आपको बता दें कि गुरुवार को पुलिस कार्यालय सभागार नई टिहरी में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी उत्तम सिंह नेगी व क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर प्रमोद शाह का जनपद टिहरी से स्थानान्तरण होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी तृप्ति भट्ट ने दोनों अधिकारियों का जनपद से स्थानान्तरण होने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने जनपद में तैनाती के दौरान उनके द्वारा किये गये कार्यो की भी सराहना करते हुए प्रशंसा की। इस मौके पर आनन्द सिह रावत प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन चम्बा सहित कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।