Harish RawatNainital NewsUttarakhand Congress

VIDEO : हरीश रावत पर बना गाना ‘हरदा हमारा-आला दुबारा’ रिलीज, कुंजवाल ने किया विमोचन

https://youtu.be/l7PTQEzAZ1o

हल्द्वानी : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नाम पर बनाए गए कुमाऊँनी गीत “हरदा हमारा आला दुबारा” का विमोचन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने किया। प्रतिष्टित लोक गायिका माया उपाध्याय के गाए गीत को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के सामने रिलीज किया गया। “हरदा हमारा आला दुबारा” अर्थात हरीश रावत की सरकार दोबारा सत्ता में आएगी के बोलों के साथ गीत में हरीश रावत के कम उम्र में राजनीति से शुरू होकर छात्र राजनीति और फिर राजनैतिक जीवन का ब्यौरा दिया गया है। इसमें हरीश रावत के संघर्षों और उनके बढ़ते कद को दर्शाया गया है।

बता दें कि गाने में हरीश रावत के केंद्रीय मंत्री और फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने की सभी घटनाओं को बयां किया गया है। इसमें पंजाब के प्रभारी और सी.डब्ल्यू.सी. सदस्य बनने की जिम्मेदारियों का भी बखान किया गया है। हल्द्वानी के एक निजी बैंक्विट हॉल में आयोजित समारोह में कुमाऊं भर से आए कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा दिखा। गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि हरीश रावत सरकार ने आम लोगों के लिए कई योजनाओं को लागू किया था, लेकिन भाजपा सरकार ने सभी को बंद कर गरीबों की कमर तोड़ दी है ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें