HighlightNainital News

हल्द्वानी शहर में सफाई व्यवस्था हुई धड़ाम, लगा कूड़े का अंबार, हड़ताल पर कर्मचारी

हल्द्वानी- गुरुवार को हल्द्वानी शहर में जगह जगह कूड़े का अंबार लग गया। जी हां क्योंकि अपनी मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारी आज से अनिश्तिकालीन हड़ताल पर चले गए हैं जिससे पूरे शहर की सफाई व्यवस्था धड़ाम हो गई है। बता दें कि कर्मचारी मारपीट मामले को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। कर्मचारियों ने पुलिस पर कार्रवाही न करने का आरोप लगाया है।

बता दें कि सफाई कर्मचारियों ने बीते दिन प्रदर्शन करते हुए पुलिस और प्रशासन को चेतावनी दी थी कि अगर बनभूलपुरा क्षेत्र में सफाई करने गए कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ उनके द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो सभी सफाई कर्मचारी कल यानी की आज गुरुवार से पूरे शहर में अनिश्चितकालीन के लिए हड़ताल करेंगे। साथ ही कर्मचारियों ने बनभूलपुरा एसओ पर भी पक्षपात करने का आरोप लगाया है।

कर्मचारियों ने मांग की है कि आरोपियों पर एससी एसटी एक्ट सहित सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया जाए। नगर निगम परिसर में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा की यदि कल यानी की आज गुरुवार तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। गौरतलब है कि 25 जनवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में सफाई कर्मचारी राजेश को तीन लोगों ने लाठी-डंडे व चैन से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके बाद से ही सफाई कर्मचारियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें