HighlightNainital News

उत्तराखंड : बोलेरो के अचानक ब्रेक लगाते ही पीछे चल रही कारें टकराई, टला बड़ा हादसा

रामनगर : रामनगर में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ। बता दें कि बीते दिनों एक खनन से भरे वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी जिसमे एक की मौत हो गई थी। वहीं एक बार फिर से रामनगर हाईवे में हादसा हुआ है। बता दें कि हाइवे पर तीन कारों का एक्सीडेंट हुआ। एक के पीछे एक तीन कारें आपस में टकराई। जानकारी मिली है कि ये घटना हिम्मतपुर (पीरूमदारा) में हुई है। मौके पर हलचल मच गई। भीड़ जमा हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर (पीरुमदारा) गन्ना सेंटर से हाईवे पर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से बचने के लिए बोलोरो ने ब्रेक लगाई जिसके बाद उसके पीछे आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने भी तुरंत ब्रेक लगा दिये लेकिन पीछे से आ रही तीसरी कार के ब्रेक नहीं लगे और उसने स्विफ्ट डिजायर कार पर टक्कर मार दी। फिर स्विफ्ट डिजायर कार आगे बढ़कर बोलेरो से जा टकराई। राहत की खबर है कि इस हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।कोई जान का नुकसान नहीं हुआ। मौके पर भीड़ जमा हो गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें