Big NewsChamoli

उत्तराखंड ब्रेकिंग : जेल में कैदी ने की आत्महत्या, किशोरी का अपहरण कर किया था दुष्कर्म!

Banbasa jail

लोहाघाट: दुष्कर्म के आरोप में बंदीगृह में बंद एक कैदी ने हुड की डोरी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी पिछले 14 दिन से बनबसा की एक किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के खेड़ा कश्मीर गांव का 22 साल के जितेंद्रएक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगा। आरोपी काफी समय से बनबसा में रहता था। किशोरी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बनबसा पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन से किशोरी को जितेंद्र के बनबसा के घर से बरामद किया था।

अदालत के आदेश पर आरोपी 9 जनवरी से लोहाघाट बंदीगृह में था। मंगलवार सुबह कैदी जितेंद्र शौचालय में बल्ली के सहारे लटका मिला। एसडीएम आरसी गौतम और सीओ ध्यान सिंह फौरन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। डीएम ने आत्महत्या मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।

Back to top button