National

26 जनवरी के दिन वर्दी पहनकर खूब घूमा फर्जी सैनिक, टोपी पर लगे चिह्न से खुली पोल

fake army jawan

सेना में जाने का हर किसी का सपना होता है कइयों का ये सपना पूरा नहीं हो पाता तो वो गलत रास्ता अपनाते हैं। कई लोग वर्दी पहनने का सपना पूरा करने के लिए कुछ ऐसा कर जाते हैं जिससे जेल की हवा खानी पड़ती है। जी हां ताजा मामला एमपी के इंदौर की है जहां सैन्य छावनी महू में सेना पुलिस ने सैनिक की वर्दी पहने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी मिली है कि ये फर्जी सैनिक गणतंत्र दिवस के अवसर पर छावनी क्षेत्र में भी घूमा। इस दौरान उसने कई जगहों की तस्वीरें भी लीं। शहर के मॉल रोड पर तिरंगे की तस्वीरें लेते हुए उसे सेना के जवानों ने देखा और पूछताछ की। उसने खुद को सेना का जवान बताया और तैनाती के बारे में पूछने पर महू में ही बिहार रेजीमेंट में तैनाती की बात कही।

टोपी पर बिहार रेजीमेंट का चिह्न उल्टा

एक अधिकारी ने जानकारी दी कि आरोपित बिहार रेजीमेंट की वर्दी पहने हुए था लेकिन उसमे कुछ गड़बड़ी थीं। उसके हावभाव सही नहीं थे। तस्वीरें खींच रहा था औऱ उसकी टोपी पर बिहार रेजीमेंट का चिह्न उल्टा था। पूछताछ में उसने मोबाइल फोन पर एक पहचान पत्र दिखाया, जो किसी और व्यक्ति का सीएसडी कैंटीन का था। इसकी जानकारी सेना की इंटेलीजेंस यूनिट को जानकारी दी गई। इंटेलीजेंस यूनिट ने भी उससे पूछताछ की और उसके बाद स्थानीय पुलिस को सौंपा गया।

व्यक्ति सेना में भर्ती होना चाहता था आरोपी

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें