Dehradun News

उत्तराखंड VIDEO : SDRF जवान ने टोंस नदी की 25 फीट गहराई में जाकर की सर्चिंंग, युवक का शव बरामद

देहरादून : 23 जनवरी को त्यूणी के करीब टोंस नदी में एक 18 वर्षीय लड़का डूब गया था। लड़के के नदी में डूबने की सूचना पर मौके पर SDRF फ्लड टीम पहुंची थी और टीम ने सर्चिंग शुरु की थी लेकिन कई घंटे की सर्चिंग के बाद भी एस़़डीआरएफ को सफलता नहीं मिली थी। नदी के तेज बहाव व विशाल क्षेत्र में टीम के डीप डाइवर्स द्वारा लगभग 2 से 3 डिग्री लगातार ही सर्चिंग की गई लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। वहीं इसी में आज सब इंस्पेक्टर सचिन रावत के नेतृत्व में टीम ने पुनः सर्चिंग शुरु की जिसमे लगभग 25 फिट की गहराई में रेस्कयू कर कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह को शव दिखाई दिया, जिसे टीम द्वारा निकाल कर सिविल पयलिक के सुपर्द किया।

https://youtu.be/szjRrpbfkFs

मृतक की पहचान पीयूष ठाकुर पुत्र दलीप ठाकुर जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 18 वर्ष के रुप में हुई। इसकी सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें