HighlightNational

बड़ी खबर : दिल्ली में किसानों का बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे

Breaking uttarakhand news

नई दिल्ली: किसान संगठनों का दिल्ली मार्च सफल हो गया, लेकिन इस दौरान जो बवाल हुआ। उससे किसानों पर भी अब सवाल उठने लगे हैं। किसान संगठनों की ट्रैक्टर रैली के बीच दिल्ली में कई जगहों पर बवाल शुरू हो गया है। जानकारी मिली है कि आईटीओ पर किसानों ने पुलिस बस को हाईजैक कर लिया है, वहीं एक क्रेन भी छीन ली गई है। आईटीओ पर किसानों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस को गोले छोड़े जा रहे हैं।

जानकारी आ रही है कि किसानों का ट्रैक्टर मार्च संयुक्त किसान मोर्चा के काबू से बाहर हो गया है। सिंघू बार्डर से तय रूट से अलग किसान आईटीओ तक पहुंच हैं। ऐसा सुनने में आ रहा है कि किसान अब बड़े नेताओं की सुनने को तैयार नहीं हैं। आईटीओ पर पुलिस की तरफ़ से किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। किसान रैली के तहत तय किए गए रास्ते- संजय गांधी कॉर्पोरेशन नगर- से कम से कम 20 किलोमीटर दूर आईटीओ के रास्ते पर आ गए है। गाज़ीपुर बॉर्डर से भी किसान आईटीओ की ओर बढ़ रहे हैं।

अक्षरधाम और आश्रम में पुलिस ने रास्ता ब्लॉक किया है. किसान अक्षरधाम से आगे बढ़ गए थे। आश्रम के पास दिल्ली पुलिस ने सड़क ब्लॉक किया है, जिसके लिए बीच सड़क में ट्रक खड़ा किया गया है और JVC मशीन लगाई गई है। आम लोग इसपर पुलिस से शिकायतें कर रहे हैं और थोड़ा सा ही रास्ता खोलने की अपील कर रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें