Nainital News

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ किया ध्वजारोहण

हल्द्वानी : पूरे देश के साथ ही हल्द्वानी में भी 72 वे गणतंत्र दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हल्द्वानी के स्वराज आश्रम कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने कहा कि आज हम 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, 26 जनवरी को ही हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हुआ था, भारत विश्व का सबसे मजबूत लोकतांत्रिक देश है और वह इस मौके पर संविधान निर्माताओं को धन्यवाद देती है कि उन्होंने भारत देश का मजबूत संविधान बनाया जिसमें सब के मौलिक अधिकार है और उन्हीं अधिकारों से आज हम अपनी आवाज को किसी भी मंच पर बुलंद कर सकते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें