Big NewsDehradun News

उत्तराखंड: परेड ग्राउंड में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Breaking uttarakhand news

देहरादून: राज्य में गंणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। यहां राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उत्तराखंड पुलिस, कुमाऊँ रेजीमेंट और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां रैतिक परेड कर रही हैं। सभी विभागों की और प्रदेश के हर आंचल की सांस्कृतिक झांकी भी परेड का आकर्षण का केंद्र है।

कोरोना के कारण इस साल संख्या को सीमित रखा गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल संस्कृति विभाग की टीम की ओर से प्रस्तुत किए जाएंगे। ध्वजा रोहण के बाद परेड शुरू हो गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत आला अधिकारी मौजूद हैं। परेड देखने के लिए लोग यहां पहुंचे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें