Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : इन दो हस्तियों को आज मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार, जानें कौन हैं ये

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून : आज पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। पद्म पुरस्कारों की सूची में राज्य से इस बार केवल दो नाम ही शामिल हो पाए हैं। चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय को पद्म श्री देने की घोषणा की गई है। कृषि क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए प्रेम चंद शर्मा को भी पद्म श्री पुरस्कार मिला।

आज इन दो विभूतियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर पुरस्कार दिया जाएगा। इस वर्ष 119 पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में शहीद देहरादून निवासी एएसआई मोहन लाल को भी राष्ट्रपति पुलिस पदक (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा।

डा. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय को चिकित्सा जगत में उनकी 40 साल की सेवा का इनाम मिला है। डा. संजय को कई देशों से फेलोशिप भी मिली है। सर्जरी के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए उनका नाम लिम्का बुक और गिनीज बुक में भी शामिल किया गया है।

डा. संजय के नाम पर कई उपलब्धियां और पुरस्कार हैं। 2005 में हड्डी का सबसे बड़ा ट्यूमर निकालने का विश्व रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हुआ। इसके अलावा 2002, 2003, 2004 व 2009 में सर्जरी में कई अभिनव उपलब्धियों के लिए उन्हें लिम्का बुक में स्थान मिला। जिनमें 98 वर्षीय हाई रिस्क मरीज की सफल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी, 88 वर्षीय बुजुर्ग की स्पाइन सर्जरी आदि शामिल है।

प्रगतिशील किसान प्रेमचंद शर्मा पद्मश्री अवॉर्ड पाकर गदगद हैं। चकराता विकासखंड के अटाल गांव के रहने वाले 63 वर्षीय प्रेमचंद परंपरागत खेती बाड़ी के साथी कृषि विविधीकरण पर काम कर रहे हैं। पद्म पुरस्कार से पहले प्रेम चंद को राष्ट्रीय कृषक सम्राट सम्मान भी मिल चुका है।

 प्रेम चंद्र शर्मा को पद्मश्री अवॉर्ड मिलने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। प्रेमचंद शर्मा ने अनार सेब नाशपाती के साथ ही टमाटर, गोभी, शिमला मिर्च आदि की खेती में उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने सबसे पहले अटाल क्षेत्र में अनार कलमें लगा कर एक नई प्रजाति की पैदावार करने में कामयाबी हासिल की थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें