HighlightNainital News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : एसडीओ ने ग्राम प्रधान पर लगाया बिजली चोरी का आरोप, मुकदमा दर्ज

रामनगर : आजकल बिजली चोरी के कई मामले सामने आ रहे हैं। लोग विद्युत खंभों पर कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं और बिजली विभाग अंजान बना हुआ है। बता दें कि लोग डायरेक्ट चोरी में सर्विस पीलर में सीधे केबल डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं। बड़ी खबर रामनगर से है जहां एक ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जी हां बता दें कि रामनगर के राजपुर के ग्राम प्रधान सोबन सिंह पर बिजली चोरी का आरोप लगा है और उनके खिलाफ रामनगर कोतवाली में 135 विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान सोबन सिंह पर अपने परिसर के समीप विद्युत एल.टी. विद्युत रंग की वायर की कटिया डालकर बिजली चोरी करने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि बिजली विभाग के एसडीओ ललित मोहन ने F.I.R दर्ज कराई हैं।  इसके अलावा कन्हैया सिंह पुत्र विष्णु सिंह,राजपुर छोटा निवासी पर भी बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें