Big NewsNational

बड़ी खबर : भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प, घुसपैठ की कोशिश नाकाम, इतने सैनिक घायल

भारत और चीनी सेना के बीच एक बार फिर झड़प हुई है। जी हां वो भी सिक्किम में..बता दें कि इस झड़प पर भारतीय सेना का बयान सामने आया है। भारतीय सेना ने चीनी सेना के साथ झड़प की पुष्टि की है, हालांकि सेना कहा कि यह एक मामूली झड़प थी और इस मसले को स्थानीय कमांडरों के स्तर पर सुलझा लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन के सैनिकों ने नॉर्थ सिक्किम के ना कूला सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस झड़प में चार भारतीय जवान और 20 चीनी जवान घायल हुए हैं.

भारतीय सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह स्पष्ट किया जाता है कि 20 जनवरी 2021 को उत्तरी सिक्किम के नाकूला क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच एक मामूली झड़प हुई थी और स्थानीय कमांडरों ने इसे स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार हल किया था। इसमें मीडिया से इस खबर को बढ़ा-चढ़ाकर न बताने की भी अपील की गई है।  इससे पहले सूत्रों ने कहा कि पिछले सप्ताह नॉर्थ सिक्किम के ना कूला में चीनी सेना ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की थी, मगर भारतीय सेना ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया। हालांकि, इस दौरान दोनों में झड़प हुई। बताया जा रहा है कि इस झड़प में चीन के कुछ सैनिक घायल हो गए। हालांकि, भारतीय जवानों नॉर्थ सिक्किम में प्रतिकूल मौसम में भी चीनी सेना को पीछे धकेलने में कामयाब रहे। झड़प स्थल पर तनाव बना हुआ है, मगर अभी स्थिति स्थिर है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें