Nainital News

भगत का विपक्ष पर पलटवार, बोले- खुद मुख्यमंत्री को धन्यवाद करना चाहिए

हल्द्वानी- कांग्रेस नेताओं द्वारा गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने के बाद वहां सुविधाओं के अभाव को लेकर की जा रही बयानबाजी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने तो गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी तक नहीं बनाया वो सिर्फ बोलते रहे लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने न सिर्फ गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया बल्कि वहां के विकास के लिए करोड़ों रुपए रिलीज भी कर दिए हैं.

बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस भी ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की बात कहती थी लेकिन वर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसे कर दिखाया तो उन्हें खुद मुख्यमंत्री को धन्यवाद करना चाहिए और धीरे-धीरे वहां व्यवस्थाएं भी बढ़ेंगी और विकास भी होगा केवल कांग्रेस की तरह जुमलेबाजी से कुछ नहीं होता धरातल में भाजपा की तरह काम करना पड़ता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें