Bjp UttarakhandHighlightNainital NewsUttarakhand Congress
उत्तराखंड: BJP-कांग्रेस में इस बात पर हो रही बहस, आप ही करें तय, कौन सही, कौन गलत?

हल्द्वानी: उत्तराखंड सरकार जहां इस वर्ष को रोजगार वर्ष के रूप में मना रही है तो विपक्ष सरकार पर बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगा रहा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी का कहना है कि यह वर्ष उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का वर्ष है। सरकार द्वारा तमाम विभागों में भर्ती की विज्ञप्तियां निकाली जा रही है और कई भर्तियां हो चुकी है।
युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, तो वहीं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का कहना है कि राज्य में बेरोजगारों की भारी संख्या है। कांग्रेस पूरे प्रदेश में बेरोजगारी को लेकर बड़ा आंदोलन चलाने जा रही है, जिससे सरकार को पता लग जाएगा कि उसने कितना रोजगार दिया है। केवल हवा हवाई बातें करने से लोगों को रोजगार नहीं मिलता लिहाजा इस सरकार ने केवल ये शिगूफा छोड़ा है।