Big NewsDehradun NewsHighlight

सीएम के हरिद्वार दौरे पर हरदा का वार, बोले- कुंभ के नाम पर हुआ जेबों का भारीकरण

देहरादून : एक ओर जहां सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के साथ कुंभ के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सख्त निर्देश तैयारियों को लेकर दिए तो वहीं दूसरी ओर पू्र्व सीएम हरीश रावत ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर कुंभ मेले को लेकर वार किया। सीएम ने एक औऱ जहां कुंभ के भव्य दिव्य, बेदाग और सौंदर्यकरण का दावा किया तो वहीं हरीश रावत नेकुंभ के नाम पर जेबों का भारीकरण का आरोप लगाया। जी हां बता दें कि हरीश रावत ने ट्वीट कर सरकार पर हमला किया और कुंभ के मेले की तैयारियों को लेकरसरकार को घेरा।

हरीश रावत की पोस्ट

हरीश रावत ने लिखा कि आज समाचार है कि कुंभ के काम अब तीव्र गति से होंगे, गति तीव्र रहेगी या धीमी रहेगी यह तो तभी देखा जा सकता है, जब कुछ काम स्वीकृत हुये हों, कुछ नई योजनाओं पर काम हुआ हो, सत्यता यह है कि इस कुंभ में अर्ध कुंभ के मुकाबले आधे से भी कम बजट खर्च हुआ है और स्थाई प्रकृति के निर्माण कार्य, हां कुछ मखोठा चित्रण और कुछ सौंदर्यकरण के नाम पर पटाल बदल जरूर हुआ है, जिससे सौंदर्यकरण तो कितना हुआ है, लेकिन जेबों का भारीकरण जरूर हुआ है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें