Almora NewsHighlight

उत्तराखंड : इन दोस्तों को लगी नशे की लत, यूट्यूब से सीखा चोरी का तरीका

almoda pilice

अल्मोड़ा: एसपी पंकज भट्ट ने कमान संभालते ही अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने ऐसे शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, जो नशाखोरी की लत के चलते चोरियों को अंजाम दे रहे थे। उन्होंने वाहन चोरी करने के लिए यूट्यूब का सहारा लिया और शातिर चोर बन गए। इस मामले में तीन दोस्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें दो पर वाहन चोरी के आरोप हैं, जबकि तीसरा साथी तमंचे के साथ पकड़ा गया है।

पुलिस के अनुसार चैखुटिया पुलिस टीम वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस बीच स्कूटी सवार को रोका गया, जो शराब के नशे में था। स्कूटी चला रहा कैलाश सिंह नेगी चुलैरासीम हाल निवासी क्रान्तिवीर तिराहा का रहने वाला है। वाहन मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कब्जे में ले लिया गया। पुलिस को वाहन चालक संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिसका मुख्य कारण यह था कि वह अपने वाहन के कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया, जिसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की।

पुलिस द्वारा वाहन नम्बर से वाहन स्वामी का पता लगाये जाने पर वाहन स्वामी अतुल प्रभात शंकरपुर नई दिल्ली के नाम पर पंजीकृत पाया गया। जिनसे सम्पर्क करने पर बताया कि उनकी यह स्कूटी 19 जनवरी को चोरी हो गई थी। इस सम्बन्ध में शंकरपुर ईस्ट दिल्ली में एफआईआर पंजीकृत करवाई गयी है। भुवन जोशी निवासी ग्राम धुधलिया चैखुटिया के साथ मिलकर एक काली रंग की बाइक संख्या डीएल को दिल्ली के लक्ष्मीनगर से चोरी कर लाये हैं।

पैट्रोल समाप्त हो जाने पर वाहन को भिक्यिासैंण थापला मार्ग में खड़ी की गयी है। इसके बाद एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन करते हुए दूसरे अभियुक्त की तलाश की गई। कैलाश सिंह नेगी की निशानदेही पर राजू जोशी उर्फ भुवन चन्द्र जोशी को गिरफ्तार कर कब्जे से मोटर साइकिल भी बरामद कर ली गई। बाइक दीपक शर्मा काॅलोनी पूर्वी कृष्णा नगर के नाम रजिस्टर है। इन सभी ने चोरी करने का तरीका यूट्यूब से सीखा था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें