टिहरी SOG के हत्थे चढ़ा तस्कर, पूजा-तंत्र-मंत्र विद्या के लिए ले जा रहा था गुलदार की खाल

टिहरी पुलिस के हाथ आए दिन कभी चरस के सौदागरों के गिरेबान तक पहुंच रहे हैं तो कभी शराब तस्कर। इस बार एस.ओ.जी. टिहरी के हाथों एक ऐसा तस्कर चढ़ा हैं जो वन्य जीवों पर कहर ढाता है। जी हां एसओजी के हत्थे वन्य जीव तस्कर चढ़ा है जिसके पास से गुलदार की खाल बरामद हुई है। आऱोपी का कहना है कि अक्सर वहां बाहरी बाबाओं का आना जाना लगा रहता है जिन्हें पूजा/तन्त्र विद्या के लिए गुलदार की खाल की आवश्यकता पडती है। जिसके लिए वह मुझे अच्छी खासी रकम देते हैं। इसी लालच में मैनें ये काम किया है।
आदेशानुसार जनपद एसओजी टीम द्वारा समय-समय पर जनपद में किये जा रहे नशे का व्यपार करने वाले/ मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसमे एक बार फिर से टिहरी एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टिहरी एसओजी को वन्यजीव तस्करी की के सम्बन्ध में सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना मुनिकीरेती क्षेत्र अंतर्गत गरुड़ चट्टी पुल के पास आरोपी प्रकाश(55) पुत्र घनश्याम निवासी ग्राम भूखंडी, पट्टी तल्ला उदयपुर, थाना लक्ष्मण झूला, जनपद पौड़ी गढ़वाल को एक गुलदार की खाल चितकबरा रंग के साथ गिरफ्तार किया गया।
एसओजी प्रभारी ने खाल की पहचान करनेके लिए तुरंत तत्काल मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाया जिस पर डिप्टी रेंजर बलबीर सिंह पवार व वन दरोगा अनुज उपाध्याय मौके पर आए, जिन्होंने जंगली जानवर की खाल का जांच कर गुलदार की खाल होना बताया। अभियुक्त प्रकाश पुत्र घनश्याम उपरोक्त के संबंध में थाना मुनिकीरेती पर भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 संशोधन 2006 में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि जहां मैं रहता हूँ वहा घना जंगल है, जहां गुलदार आदि जंगली जानवर अधिक तादात में हैं। अक्सर वहां बाहरी बाबाओं का आना जाना लगा रहता है जिन्हें पूजा/तन्त्र विद्या के लिए गुलदार की खाल की आवश्यकता पडती है। जिसके लिए वह मुझे अच्छी खासी रकम देते हैं। इसी लालच में मैनें ये काम किया है। उत्तराखंड बाघ प्रजाति के संरक्षण में ऊंचे पायदान पर खड़ा है। लेकिन कुछ बेरहम लोगों को ये बात रास नहीं आ रही है। ऐसे अपराधिक मानसिकता के लोग लगातार वन्य जीव और जंगलों पर अपना कहर बरपा रहे हैं। हालांकि जिले की पुलिस चौकस दिखाई दे रही है।
नाम पता अभियुक्त-
प्रकाश पुत्र घनश्याम निवासी ग्राम भूखंडी, पट्टी तल्ला उदयपुर, थाना लक्ष्मण झूला, जनपद पौड़ी गढ़वाल,उम्र करीब-55 वर्ष।
पुलिस टीम
1. उ नि आशीष कुमार प्रभारी
एसओजी,जनपद-टिहरी गढ़वाल।
2. हेड कां0 34 योगेंद्र सिंह एसओजी,
3.कानि0 254 उबैदुल्ला एसओजी,