HighlightNational

बड़ी खबर: राजधानी में यहां लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, जांच जारी

Delhi police

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के खान मार्केट के पास पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक पीएस तुगलक रोड में रात को करीब 1 बजे एक पीसीआर कॉल आई कि कुछ लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। ये लोग खान बाजार मेट्रो स्टेशन के पास देखे गए हैं. पुलिस मौके पर पहुंची. यहां मौजूद युवक, तीन युवती और एक किशोर से पुलिस ने पूछताछ शुरू की.

पुलिस ने जब इनसे पूछताछ कि तो इन लोगों ने बताया कि ये लोग इंडिया गेट देखने आए थे और किराए पर यूलू बाइक ली थी. यूलू बाइक से ये लोग रेस लगा रहे थे और एक दूसरे का नाम अलग-अलग देशों के नाम पर रखा था. इनमें पाकिस्तान का नाम भी शामिल था.

रेस के दौरान जिस शख्स का नाम पाकिस्तान के नाम पर रखा गया था उसकी हौसला अफजाई के दौरान जिंदाबाद के नारे लगा दिए. जिसके बाद शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इन लोगों से पूछताछ की. पुलिस इन लोगों के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है. मामले की जांच जारी है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें