HighlightNational

अचानक बीच सड़क में हुआ 25 फीट गहरा गड्ढा, यात्री समेत गिरा ऑटो

राजस्थान: जयपुर में विकास और व्यवस्थाओं की पोल खोलने वाला हादसा सामने आया है. सचिवालय से करीब एक किलोमीटर दूर चैमूं सर्कल पर शनिवार सुबह अचानक से सड़क के बीचों-बीच गड्ढा हो गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सड़क पर अचानक हुए 25 फीट गहरे और 30 फीट चैड़े गड्ढे में एक ऑटो और उसमें सवार महिला जा गिरे.

हादसा इस रफ्तार से हुआ कि ऑटो वाले को संभलने का मौका ही नहीं मिला और ऑटो चालक व महिला घायल हो गए. हादसे की सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर एक सुरक्षा गार्ड और कुछ ऑटो वाले पहुंचे और ऑटो को चालू करने में इस्तेमाल होने वाली रस्सी को बांध कर महिला व ड्राइवर को बाहर निकाला गया. इसके बाद दोनों को अस्पताल भर्ती कराया.बाद में जेसीबी से ऑटो को बाहर निकाला गया. चैमूं सर्कल वाली सड़क बहुत ज्यादा व्यस्त सड़कों में से एक है. यदि दिन के वक्त ऐसा हादसा होता हो काफी ज्यादा नुकसान हो सकता था.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें