HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड: शादी के लिए 20 हजार में खरीदी लड़की, शोषण करने के बाद भगाया

0 thousand

रुद्रपुर : शादी का झांसा देकर यूपी पीलीभीत निवासी एक महिला ने लड़की को रुद्रपुर में 20 हजार में बेच दिया। खरीदने वाले लड़के ने उसका 17 दिनों तक शाररिक शोषण किया और फिर मारपीट कर घर से भगा दिया। लड़की ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद लड़की ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोर्ट के आदेश पर पंतनगर थाना पुलिस ने उसे बेचने की आरोपित महिला समेत आठ पर केस दर्ज कर लिया है। पीलीभीत की रहने वाली लड़की ने कोर्ट से शिकायत की। नगरिया, सहगवां, जहानाबाद, पीलीभीत निवासी मंगो देवी का उनके घर आना जाना था। मंगो देवी ने उसे और उसके परिजनों को उसकी शादी कराने का झांसा दिया।

इसके लिए उसने शांतिपुरी नंबर दो के धर्मेंद्र से उसका रिश्ता तय कराया। जुलाई 2020 में शादी के बाद वह ससुराल आ गई। उसे पता चला कि मंगो देवी ने उसे 20 हजार रुपये में बेचा है। शादी होने के 17 दिनों तक धर्मेंद्र उसका शारीरिक शोषण करता रहा। धर्मेंद्र और उसके परिजनों ने भी उसका उत्पीड़न किया। उसके साथ मारपीट भी की।

लड़की के अनुसार 25 जुलाई 2020 को धर्मेंद्र, उसके पिता रामपाल, मां गीता देवी, भाई अजय पाल और रिश्तेदारों ने उससे मारपीट कर कहा कि उन्होंने मंगो देवी से उसे 20 हजार रुपये में खरीदा था। मारपीट कर घर से भी निकाल दिया। पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 370, 323, 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें