Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड के अनुराग को मिलेगा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, अब तक जीत चुके 235 से ज्यादा अवार्ड

Anurag

देहरादून। उत्तराखंड के लिए खुशी और गर्व करने वाली खबर है। देहरादून के 15 वर्षीय अनुराग रमोला का चयन प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 के लिए हुआ है। उनका यह चयन कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए हुआ है। अनुराग मूल रूप से टिहरी के प्रताप नगर के रहने वाले हैं।

अनुराग की उम्र केवल 15 वर्ष है, लेकिन अब तक अनुराग 235 से अधिक अवार्ड को जीत चुके हैं, जिसमें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय लेवल के पुरस्कार शामिल हैं। इतना ही नहीं अनुराग ने वर्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी पुरस्कार हासिल किया है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय हर साल अलग-अलग श्रेणी में विशिष्ट योग्यता रखने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करता है। पुरस्कार के तहत अनुराग को एक लाख रुपये, मेडल व सर्टिफिकेट दिया जाएगा। वहीं, अनुराग रमोला ने बताया कि 26 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें वर्चुअल रूप से सम्मानित करेंगे।

इससे पहले 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजेताओं से वर्चुअल माध्यम से बातचीत करेंगे। अनुराग के पिता चैत सिंह रमोला नगर निगम में कार्यरत हैं। अपने होनहार बेटे के सम्मान की जानकारी मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल है। देहरादून के केवी ओएनजीसी में कक्षा 10 के छात्र अनुराग दिल्ली में हुई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए थे। तब अनुराग ने प्रधानमंत्री को भी अपनी पेंटिंग दिखाई थी। जिसे प्रधानमंत्री ने जमकर सराहना की थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें