Nainital News

हल्द्वानी में बोले प्रदेश प्रवक्ता : 2022 में भाजपा 60 सीटों जीतकर दोबारा सरकार बनाएगी

हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी प्रेस वार्ता कर भाजपा की जीत का दावा किया। प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने दावा करते हुए कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 60 सीटों जीतकर दोबारा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस में तीन गुट चल रहे हैं जिससे साफ हो गया है कि जो खुद को एक नहीं कर सकता वह दूसरे परिवारों में जाकर क्या संपर्क करेंगे। सुरेश जोशी ने कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जीरो टॉलरेंस शासनकाल में जिस तरह जनउपयोगी नीतियों को बिना किसी भ्रष्टाचार के सीधे धरातल पर उतारा जा रहा है उससे यह स्पष्ट है कि आगामी चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत मिलेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें