HighlightNainital News

उत्तराखंड: लाखों जमा कराए और फरार हो गया, पैसा मांगने गए तो कर दी पिटाई

Breaking uttarakhand news

लालकुआं: क्षेत्र में लोगों के साथ ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। लालकुआं में खुद को चिंटफंट कंपनी का एजेंट बताने वाले ने लाखों ठगे और फिर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बंगाली कालोनी निवासी कई लोगों ने शिकायत की है कि नवदिया थाना मिलक रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी देशराज श्रीवास्तव खुद को चिटफंड कंपनी का एजेंट बताकर लोगों के खाते खोले थे।

लोगों ने ज्यादा ब्याज के चक्कर में पैसे जमा किए। एजेंट को लोग 2017 से पैसे दे रहे हैं, लेकिन अब कुछ दिनों पहले ही वह फरार हो गया। शिकायत करने वाले मेहराज के एक लाख बीस हजार और ऊषा नाम की महिला के 29 हजार रुपये जमा हैं। इसके अलावा क्षेत्र के कई अन्य लोगों से भी लाखों रुपये उसके पास जमा हैं, जिनको लेकर वो फरार हो गया है।

जब लोग उसके रामपुर स्थित घर गए तो उसने पैसे देने से साफ मना तो किया ही, साथ ही लोगों के साथ मारपीट भी कर दी। महिलाओं ने आरोपी की पत्नी पर भी किट्टी पार्टी के पैसे लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि अन्य ग्रामीणों व महिलाओं की तहरीर की जांच की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें