Dehradun NewsHighlight

6 से 8 फरवरी तक कुमाऊं दौरे पर डीजीपी अशोक कुमार, इस दिन इस जिले में करेंगे शिरकत

DGP ashok kumaarदेहरादून : डीजीपी अशोक कुमार गढ़वाल दौरे के बाद अब उत्तराखण्ड कुमाऊं दौरे पर रहेंगे। जी हां डीजीपी अशोक कुमार 6 फरवरी से 08 फरवरी तक कुमाऊँ परिक्षेत्र भ्रमण पर रहेंगे। जिसके अन्तर्गत डीजीपी अशोक कुमार 6 फरवरी को जनपद नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में रामनगर एवं काशीपुर में रहेंगे। तो वहीं 7 फरवरी को डीजीपी अशोक कुमार जनपद चम्पावत और पिथौरागढ़ में रहेंगे।

वहीं बता दें कि डीजीपी 8 फरवरी को जनपद बागेश्वर और अल्मोड़ा में पुलिस कर्मियों सहित आम जन के साथ वार्ता करेंगे। डीजीपी इस दौरान जनपदीय पुलिस के कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें