HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड: यहां लगे पोस्टर, गांव में BJP नेताओं का आना प्रतिबंधित, खुद करें अपनी सुरक्षा

Breaking uttarakhand news

जसपुर: देशभर में कृषि कानूनों का विरोध हो रहा है। किसान महीनों से दिल्ली के अलग-अलग बाॅर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। इधर, उत्तराखंड में खासकर ऊधमसिंह नगर जिले में किसानों का आंदोलन का ज्यादा असर नजर आ रहा है। यहां किसानों ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ किसानों ने पोस्ट लगा दिए हैं।

जसपुर की ग्राम पंचायत मनोरथपुर के ग्राम मलपुरी के निवासियों ने कृषि कानूनों के विरोध के चलते भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं को किसान विरोधी बताकर उनके गांव में आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ग्राम मलपुरी में गांव बाहर विद्युत पोलों पर बोर्ड लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं से गांव में नहीं आने का अनुरोध किया है। साथ ही कहा है कि अगर कोई आता है तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्राम वासियों की नहीं है। वह स्वयं अपनी सुरक्षा के जिम्मेदार होंगे।

ग्रामीणों ने पंचायत कर कहा की केंद्र में भाजपा की सरकार है। किसान संगठनों की मांग पर केंद्र सरकार किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस नहीं कर रही है। करीब सौ किसान किसान अपनी शहादत दे चुके हैं। इससे लोग आक्रोशित हैं। पंचायत में पूर्व प्रधान सुबा सिंह, अवतार सिंह, नवदीप सिंह, अर्जुन सिंह, राजू सिंह, जितेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, मनिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें