Big NewsDehradun News

उत्तराखंड : सफर देहरादून से हरिद्वार तक, किराया देना पड़ेगा दिल्ली का

Breaking uttarakhand news

देहरादून: रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों के किराए की एक गाइडलाइन जारी की है। उसके अनुसार अगर आपको देहरादून से हरिद्वार तक का सफर करना है तो किराया दिल्ली तक का देना होगा। मान लिया जाए कि किसी यात्री को देहरादून-कोटा-नंदादेवी एक्सप्रेस और देहरादून-पुरानी दिल्ली-मसूरी एक्सप्रेस जैसी स्पेशल ट्रेनों से हरिद्वार तक जाना है, तो उनसे दिल्ली तक की दूरी का किराया लिया जाएगा। इन्हीं स्पेशल ट्रेनों में कम से कम अगले 10 दिन और अधिक से अधिक 60 दिन के बीच रिजर्वेशन की सुविधा मिलेगी।

रेलवे बोर्ड की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के मुताबिक कोरोना संकट के बीच संचालित स्पेशल ट्रेनों के किराए को लेकर नई नीतियां लागू की गई हैं। साधारण, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के एसी कोच में न्यूनतम 500 किलोमीटर तक का किराया देना होगा। एसी चेयर कार और इकोनॉमी क्लास के लिए न्यूनतम 250 किलोमीटर दूरी का किराया देना होगा।

प्रथम श्रेणी के एसी कोच के लिए यात्रियों को 300 किलोमीटर की दूरी तक का किराया देना होगा। जबकि साधारण कोच में न्यूनतम दूरी 100 किलोमीटर तय की गई है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक टिकट वास्तविक दूरी का बनेगा, लेकिन किराए का भुगतान तय की गई दूरी के अनुसार देना होगा।

रद्दीकरण, मोडिफिकेशन, डुप्लीकेट टिकट, रिफंड नियम पूर्व की भांति होंगे। स्पेशल गाड़ियों में क्लस्टर बुकिंग, करंट बुकिंग की अनुमति दी गई है। आरक्षण कराते समय यात्रियों को आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट शुल्क और सर्विस टैक्स अलग से देना होगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें