Big NewsDehradun News

उत्तराखंड : लोक सेवा आयोग ने जारी किया असिस्टेंट प्रो. भर्ती का रिजल्ट, इन्होंने मारी बाजी

Appointments to the post of assistant professor

उत्तराखंड में लोक सेवा आयोग की राजकीय महविद्यालियों में सहायक प्राध्यापक पद पर नियुक्तियों की कवायद जारी है। आयोग की ओर से विषयवार अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की जा रही है। राजनीति शास्त्र विषय के परिणाम जारी किए गए हैं। पिछले दिनों भी हिंदी सहायक प्राध्यापक सूची जारी की गई थी। आपको बता दें कि असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीतिक शास्त्र के 78 पदों में से 19 पद उत्तराखंड अनुसूचित जाति के लिए तो वहीं 5 पद उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति और 18 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थे।

आपको बता दें कि इस भर्ती में पुरोला की डॉ. मधु बाला जुवांठा ने भी बाजी मारी है। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई और पालन पोषण के साथ ही खुद भी तैयारी की और आज असिस्टेंट प्रोफेसर बन गई है।परिवार संभालने के साथ साथ उन्होंने इस परीक्षा की तैयारी की औऱ कामयाबी हासिल की। आपको बता दें कि डॉ. मधु बाला जुवांठा पूर्व में देहरादून के मजिस्ट्रेट रहे स्व. केडी जुवांठा की पुत्रबहु हैं। उनके पति डा. मनमोहन जुंवाठा भी डीएवी पीजी काॅलेज देहरादून में जंतु विज्ञान में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। डॉ. मधु बाला जुवांठा की दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और उसकी एक तीन साल की बेटी है। बेटा लॉ की पढ़ाई कर रहा है तो वहीं छोटी बेटी 9वीं में पढ़ रही हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें