HighlightNainital News

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में बनेगा कुलपति का आवास, मंत्री धन सिंह रावत ने किया भूमि पूजन

हल्द्वानी में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 87 लाख रुपए की लागत से बनने वाले कुलपति आवास का भूमि पूजन किया। इस दौरान लालकुआं विधायक नवीन दुम्का, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति सहित भाजपा के कई नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री धन सिंह रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को लेकर सरकार बेहद गंभीर है, जिस क्रम में आज कुलपति आवास का भूमि पूजन किया गया है और फरवरी माह में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के 10 बड़े कार्यो का शिलान्यास और लोकार्पण राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत करेंगे, राज्य सरकार लगातार उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने की ओर काम कर रही है, मुक्त विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा का एक बहुत बड़ा केंद्र है इसलिए यहां पर हर तरह की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें