Big NewsDehradun News

देहरादून के लड़के का लॉकडाउन में हुआ ब्रेकअप, डिप्रेशन में आकर खोला ‘दिल टूटा आशिक’ कैफे, पिता थे नाखुश

dehradun cafe dil tuta aashiq

प्यार में अक्सर प्रेमी जोड़े कुछ भी कर जाते हैं। कई प्रेमी प्रेमिका प्यार को पाने के लिए वो कदम उठा लेेते हैं जो उनके भविष्य के लिए सही नहीं तो वहीं प्यार में धोखा खाने वाले भी कुछ लोग अपनी जिंदगी खुद अपने हातो बर्बाद कर देते हैं या अपराध का रास्ता अपनाते हैं तो कई प्यार में धोखा खाए लोग सबक लेेते हैं और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हैं और सफल होते है। ऐसा ही कुछ किया देहरादून के 21 वर्षीय दिव्यांशु बत्रा ने…जी हां दिव्यांशु नाम के लड़के ने देहरादून में एक कैफे खोला है जिसा नाम है दिल टूटा आशिक…उन्होंने लॉकडाउन में प्यार में धोखा खाया लेकिन खुद को संभालते हुए इसकी को उन्होंने ढाल बनाया और आगे बढ़े।

हाईस्कूल वाला था प्यार

दरअसल हुआ यूं कि लॉकडाउन के दौरान दिव्यांशु का ब्रेकअप हो गया था. उनका ये प्यार हाई-स्कूल वाला प्यार था। दिव्यांशु 6 महीनों तक तनाव में रहे औऱ ज्यादा से ज्यादा पबजी खेलने में समय बिताने लगे। लेकिन एक दिन उन्होंने फैसला किया कि वो अब ऐसे नहीं जीएंगे और अपने लिए परिवार के लिए कुछ करेंगे और आगे बढ़ेगे. दिव्यांशु ने कैफे खोलने का फैसला लिया। दिव्यांशु ने ये कैफे जीएमएस रोड में खोला हैय़

पिता कैफे के नाम से थे नाखुश

दिव्यांशु ने एक हटके नाम का कैफे खोलने का सोचा जो उसके दर्द को बयां करे। दिव्यांशु ने इस बारे में कहा कि उनके पापा उनके कैफे के नाम (दिल टूट आशिक चाय वाला) से खुश नहीं थे लेकिन मां ने उनका साथ दिया। लेकिन जब एक दिन उनका दोस्त जो इस बात से अंजान था कि वह कैफे मेरा है, उसने कैफे के खाने और उसके माहौल की तारीफ की। तब जाकर मेरे पापा भरोसा हुआ कि मैं कुछ अच्छा कर रहा हूं। कैफे खोलने की वजह के बारे में जब दिव्यांशु से पूछा गया तो दिव्यांशु ने कहा कि मैं चाहता था कि लोग मेरे कैफे में आए और अपनी ब्रेकअप की कहानियां शेयर करें। ताकि मैं उस दुख से बाहर निकलने में उनकी मदद कर सकूं और वह जिंदगी में आगे बढ़ सकें जिसमे वो कामयाब हो रहे हैं क्योंकि अब लोग कैफे का नाम देखकर आ रहे हैं। साथ ही, अपनी ब्रेकअप की कहानियां भी मेरे साथ शेयर करते हैं। फिलहाल, दिव्यांशु अपने छोटे भाई राहुल बत्रा के साथ कैफे संभाल रहे हैं।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें