Big NewsDehradun News

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, जल्द खुलेंगे स्कूल, इस दिन शुरु होंगी 6 से 8 तक की कक्षाएं!

arvind pandey

देहरादून : उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है। जी हां बता दें कि आज सोमवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने शिक्षा विभाग की बैठक ली है। इस बैठक में शिक्षा मंत्री ने NIOS से डीएलएड करने वाले प्राइवेट शिक्षकों को प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शामिल करने पर आपत्ति जताया जताई है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने प्राथमिक शिक्षक के खाली पदों पर भर्ती करने के लिए कैलेंडर को जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि डायट से डीएलएड करने वाले ही प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए पात्र होंगे।

वहीं इस बैठक में स्कूल खोलने को लेकर भी बड़ी फैसला लिया गया है जिसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बता दें कि शासन प्रदेश में जल्द स्कूल खोलने की तैयारी में है। प्रदेश में जल्द ही कक्षा 9 से 11 के स्कूल खोलने की तैयारी सरकार कर रही है। अरविंद पांडे ने कहा कि 1 फरवरी से कक्षा 6 से 8 तक स्कूल खोलने के लिए प्रस्ताव भेजेंगे। साथ ही कहा कि पीटीए शिक्षक पूर्ण योग्यता वाले शिक्षकों के मानदेय बढ़ाया गया है। जानकारी मिली है कि इन शिक्षकों को 10 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। वहीं गेस्ट टीचरों के मानदेय 25 हजार रुपये किये जाने पर प्रस्ताव मांगा गया  है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें