HighlightNational

बड़ी खबर: कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के बाद हॉस्पिटल के वार्ड बॉय की मौत!

Breaking uttarakhand news

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक सरकारी अस्पताल में 46 साल के एक वार्ड बॉय की मौत हो गई, जिसे 24 घंटे पहले ही कोविड वैक्सीन लगाया गया था. जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि उसकी मौत का कोविड वैक्सीन से कोई लेना-देना नहीं है. यह मामला रविवार की शाम का है. हालांकि डाॅक्टरों का कहना है कि मौत का कारण वैक्सीन नहीं है.

मुरादाबाद के चीफ मेडिकल ऑफिसर एमसी गर्ग ने बाताया कि शनिवार को दोपहर वैक्सीन लगाई गई थी. रविवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत हुई. उन्होंने शनिवार की रात को अपनी नाइट ड्यूटी भी की थी और तबतक कोई दिक्कत नहीं थी. उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि उनकी मौत cardio-pulmonary disease के चलते cardiogenic shock/septicemic shock की वजह से हुई है और इसका वैक्सीन से कोई संबंध नहीं है.

वार्ड बॉय के बेटे विशाल ने मीडिया से कहा कि उनके पिता को पहले से समस्या रही होगी, लेकिन वैक्सीन लगवाने के बाद से उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई। त्तर प्रदेश सरकार ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया था कि वैक्सीनेशन के पहले दिन यानी शनिवार को राज्य में कुल 22,643 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया है. राज्य में वैक्सीनेशन का अगला चरण 22 जनवरी को पूरा किया जाना है.

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें